स्कैम वाले ईमेल्स से सावधान! ऐसे गलत डोमेन और QR कोड से अपने आप को रखें सुरक्षित

आजकल स्कैम ईमेल्स तेजी से बढ़ रहे हैं। जल्दबाजी, गलत स्पेलिंग, संदिग्ध डोमेन और लिंक या QR कोड इनकी पहचान हैं। सतर्क रहें, इन संकेतों को पहचानें और इनबॉक्स में आने वाले धोखाधड़ी वाले ईमेल से खुद को सुरक्षित रखें।

Updated : 8 May 2026, 12:41 PM IST
google-preferred

New Delhi: आज के डिजिटल युग में ईमेल स्कैम तेजी से बढ़ रहे हैं और लोग हर दिन उनके शिकार बन रहे हैं। ये ईमेल सिर्फ स्पैम या मार्केटिंग मैसेज नहीं होते, बल्कि सीधे आपके डेटा और पैसे को निशाना बनाते हैं। एआई और टेक्नोलॉजी के बढ़ते इस्तेमाल के कारण स्कैमर्स अब और भी उन्नत तरीके अपनाकर लोगों को टारगेट कर रहे हैं। इसलिए इनबॉक्स में आने वाले हर ईमेल के प्रति सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

लिखने के तरीके में गड़बड़

सही और पेशेवर ईमेल में स्पेलिंग, ग्रामर और स्टाइलिंग पर पूरा ध्यान दिया जाता है। इसमें केवल जरूरी जानकारी होती है और भाषा सरल व स्पष्ट होती है। लेकिन स्कैम वाले ईमेल अक्सर इस मामले में कमजोर होते हैं। इनमें कई जगह स्पेलिंग और ग्रामर की गलतियां होती हैं और ईमेल का टोन असामान्य रूप से दबाव डालने वाला होता है। स्कैम ईमेल में आपको तुरंत किसी कार्रवाई के लिए प्रेरित किया जाता है, जैसे लिंक पर क्लिक करना या किसी फॉर्म को भरना।

Tech News: टेलीफोटो कैमरा से लेकर शानदार डिस्प्ले तक, Xiaomi 18 में जानें क्या होगा खास?

जल्दबाजी की सेंस

फिशिंग ईमेल की सबसे बड़ी पहचान यह है कि ये जल्दबाजी का माहौल बनाते हैं। उदाहरण के लिए, 'अर्जेंट एक्शन रिक्वायर्ड' या 'रिस्पॉन्ड इमिडिएटली' जैसी भाषा का इस्तेमाल किया जाता है। कई बार ईमेल में डेडलाइन भी दी जाती है और इसे न पूरा करने पर बड़ा नुकसान होने की चेतावनी दी जाती है। ऐसे ईमेल पर तुरंत जवाब देना या लिंक पर क्लिक करना खतरनाक हो सकता है। हमेशा यह जांचें कि क्या ईमेल आपके व्यक्तिगत या वित्तीय डेटा को एक्सेस करने की कोशिश तो नहीं कर रहा।

डोमेन पर भी दें ध्यान

कई बार स्कैमर बड़ी कंपनियों के नाम और ब्रांड की नकल करके ईमेल भेजते हैं। ऐसे ईमेल में डोमेन नाम सामान्य से मिलता-जुलता होता है, लेकिन उसमें स्पेलिंग या छोटा बदलाव किया गया होता है। अगर किसी ईमेल का डोमेन संदिग्ध लगे या स्पेलिंग में गड़बड़ नजर आए, तो सावधान हो जाएं और ईमेल पर किसी भी तरह की कार्रवाई से बचें।

Tech News: WhatsApp वॉइस नोट से लग सकेगा डिप्रेशन का पता? साइंटिस्ट्स ने बनाया नया AI मॉडल

लिंक और QR कोड की मौजूदगी

स्कैम और फिशिंग ईमेल का मुख्य उद्देश्य यूजर को किसी लिंक पर क्लिक करवाना या QR कोड स्कैन कराना होता है। ऐसे ईमेल में अक्सर लिंक या QR कोड शामिल होते हैं। इसलिए किसी अनजान सोर्स से आने वाले लिंक या QR कोड पर कभी क्लिक न करें। याद रखें, एक बार लिंक या QR कोड स्कैन करते ही आपके डेटा या पैसे का जोखिम बढ़ सकता है।

ईमेल स्कैम से बचने का सबसे आसान तरीका सतर्क रहना और किसी भी संदिग्ध ईमेल को तुरंत नजरअंदाज करना है। इन संकेतों को पहचानकर आप खुद को साइबर ठगी और डेटा चोरी से सुरक्षित रख सकते हैं।

Location :  New Delhi

Published :  8 May 2026, 12:41 PM IST

Advertisement