हिंदी
शव की जांच करती पुलिस (Img: Dynamite News)
Balrampur: बलरामपुर जिले के जरवा थाना क्षेत्र के मोहकमपुर गांव में उस समय मातम छा गया जब 19 वर्षीय अरविंद विश्वकर्मा का शव नेपाल की दारा नदी से बरामद हुआ। परिवार हाल ही में बेटी की शादी की खुशियों से उबर भी नहीं पाया था कि यह हादसा उनके जीवन में गहरा अंधेरा छोड़ गया।
जानकारी के अनुसार अरविंद अपने दो दोस्तों निखिल और विवेक के साथ नेपाल के कोइलावास घूमने गया था। गर्मी से राहत पाने और मौज-मस्ती के इरादे से तीनों ने दारा नदी में नहाने का फैसला किया। लेकिन नदी की गहराई और तेज बहाव उनके लिए खतरनाक साबित हुआ।
प्रोफेशनल शूटर ने रेकी के बाद किया था हमला… अधिकारी के PA की हत्या मामले में SIT का बड़ा खुलासा
नहाते समय अरविंद अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन तेज धारा के आगे वे असहाय हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही नेपाल प्रशासन और स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। लगातार 30 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद गुरुवार को अरविंद का शव नदी से बरामद किया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया दांग घोराही में पूरी की गई और सभी कानूनी औपचारिकताओं के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
Kushinagar News: यूपी-बिहार सीमा से सटे गांवों में दो दिनों से फैले दहशत का खुला राज
अरविंद की मौत की खबर से पूरा गांव शोक में डूब गया। ग्रामीणों के अनुसा हाल ही में परिवार में शादी की खुशियां मनाई गई थीं। माता लक्ष्मी देवी और पिता विक्रम इस दर्दनाक घटना से पूरी तरह टूट गए हैं।
Location : Balrampur
Published : 8 May 2026, 12:22 PM IST