हिंदी
ओप्पो रेनो 16टी (सोर्स- Pinterest)
New Delhi: ओप्पो ने अपने घरेलू चीनी बाजार में एक नया और स्टाइलिश स्मार्टफोन पेश किया है, जिसका नाम Oppo Reno 16t है। यह फोन बेहतरीन फैशन-फोकस डिजाइन, बड़ी बैटरी और शानदार कैमरा क्वालिटी के साथ लॉन्च किया गया है। कंपनी का यह नया 5G डिवाइस उन ग्राहकों के लिए खास हो सकता है जो स्टाइलिश लुक के साथ पावरफुल परफॉर्मेंस की तलाश में हैं। आइए इस नए स्मार्टफोन के सभी खास फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Oppo Reno 16t में 6.32 इंच की फ्लैक्सीबल AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 2640×1216 पिक्सल रेजोल्यूशन और 460 पीपीआई (PPI) पिक्सल डेनसिटी के साथ आती है। स्क्रीन का अनुभव और बेहतर बनाने के लिए इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है, जो 1.07 बिलियन रंगों को सपोर्ट करती है। फोन की स्पीड को शानदार रखने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट दिया गया है। इसके अलावा, यह फोन 12GB और 16GB रैम ऑप्शन के साथ-साथ 512GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है।
Tech News: OnePlus 15R भारत में आज होगा लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक सबकुछ
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इस फोन में बहुत कुछ खास है। Oppo Reno 16t के रियर में 200 मेगापिक्सल का मेन प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ ही, फोन में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलफोटो लेंस भी मौजूद है। यह कैमरा सेटअप 3.5x ऑप्टिकल जूम और 120x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। वीडियो कॉलिंग और शानदार सेल्फी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो डुअल व्यू वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा भी देता है।
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी पावरफुल बैटरी है। फोन में 6700mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे तेजी से चार्ज करने के लिए 80W SuperVOOC और 80W UFCS फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें Wi-Fi 6, ब्लूटूथ, एनएफसी (NFC), यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और डुअल सिम का सपोर्ट दिया गया है। फोन को सुरक्षित रखने के लिए इसे IP68 और IP69K रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी से बचाती है। इसके अलावा, इस फोन में एआई (AI) फीचर्स के इस्तेमाल के लिए एक अलग से खास बटन भी दिया गया है।
Oppo Reno 16t को चीन में आकर्षक रंगों और अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट में उतारा गया है। इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की शुरुआती कीमत 3,699 चीनी युआन (भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 52,819 रुपये) रखी गई है। इसके अलावा, इसका एक हायर वेरिएंट भी है जिसमें 16GB रैम और 512GB स्टोरेज मिलती है। यह नया स्मार्टफोन तीन खूबसूरत रंगों- Heartbeat, Galaxy Purple और Moonlight Black में उपलब्ध कराया गया है।
Location : New Delhi
Published : 28 September 2026, 3:11 PM IST