Motorola New Tablet 2026: दमदार बैटरी और AI फीचर्स से लैस Moto Pad 70 इस तारीख को होगा भारत में लॉन्च, जानें डिटेल्स

मोटोरोला भारत में 9 अगस्त को अपना प्रीमियम 5G टैबलेट Moto Pad 70 लॉन्च कर रहा है। फ्लिपकार्ट पर लाइव हुई माइक्रोसाइट के मुताबिक, इसमें 12.1-इंच 2.5K डिस्प्ले, 10,200mAh बैटरी, 68W चार्जिंग, मीडियाटेक चिपसेट और बॉक्स में Moto Pen मिलेगा।

Updated : 25 July 2026, 12:24 PM IST
google-preferred

New Delhi: टेक दिग्गज कंपनी मोटोरोला भारतीय बाजार में अपना एक और धांसू उत्पाद उतारने जा रही है। कंपनी का नया प्रीमियम 5G टैबलेट- Moto Pad 70 आगामी 9 अगस्त को भारत में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है। लॉन्च से पहले ही इस टैबलेट की बिक्री और खूबियों को लेकर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर एक खास माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है, जिससे इसके कई शानदार फीचर्स सामने आ चुके हैं। आइए जानते हैं कि इस नए टैबलेट में ग्राहकों को क्या-क्या खास मिलने वाला है।

शानदार डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस

फ्लिपकार्ट पर पब्लिश हुए लैंडिंग पेज के मुताबिक, Moto Pad 70 में 12.1 इंच की बड़ी 2.5K डिस्प्ले दी जाएगी। यह स्क्रीन शानदार विजुअल अनुभव देने के लिए हाई ब्राइटनेस मोड (HBM) में 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस और DCI-P3 कलर गैमट का 96% कवरेज प्रदान करेगी।

टैबलेट की रफ्तार को बेहतरीन बनाने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट दिया गया है। इसके अलावा, स्लिम और स्टाइलिश डिजाइन वाले इस टैबलेट की मोटाई महज 6.29mm और वजन 530 ग्राम है।

यह भी पढ़ें-Tech News: Reliance इंडस्ट्रीज़ ने स्पेस की दुनिया में रखा कदम, जानें क्या है ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा Digantara

Moto Pen और एडवांस AI फीचर्स का सपोर्ट

इस टैबलेट की सबसे बड़ी खासियत इसके साथ मिलने वाली Moto Pen है, जो बॉक्स में ही बंडल्ड होकर आएगी। यह पेन 4096 लेवल की प्रेशर सेंसिटिविटी, टिल्ट डिटेक्शन और पाम रिजेक्शन जैसे आधुनिक फीचर्स से लैस है।

यह डिवाइस कई शानदार AI-बेस्ड फीचर्स जैसे कि AI रीराइट, सर्कल टू सर्च, AI समरी और AI कंटिन्यू राइटिंग को सपोर्ट करता है। बेहतर यूजर अनुभव के लिए इसमें Gemini इंटीग्रेशन भी दिया गया है, जो आपके काम को बेहद आसान बना देगा।

पावरफुल बैटरी और फास्ट चार्जिंग

लंबे समय तक बिना रुके काम या मनोरंजन करने के लिए Moto Pad 70 में 10,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह दमदार बैटरी 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे टैबलेट कम समय में तेजी से चार्ज हो जाता है।

साउंड क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए इसमें डॉल्बी एटमॉस (Dolby Atmos) सपोर्ट वाले क्वाड स्पीकर्स दिए गए हैं। साथ ही, मैग्नेटिक स्नैप-ऑन और पोगो-पिन कनेक्शन वाला Moto folio keyboard भी इसके साथ पूरी तरह कम्पैटिबल है।

यह भी पढ़ें- Tech News: फोल्डेबल स्मार्टफोन इतने महंगे क्यों होते हैं? जानिए कीमत के पीछे छिपी असली वजहें

सॉफ्टवेयर अपडेट और कनेक्टिविटी

यह टैबलेट आधुनिक तकनीक से लैस होकर आ रहा है और यह सीधे एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। कंपनी ने वादा किया है कि इस डिवाइस को एंड्रॉयड 18 तक OS अपग्रेड्स और वर्ष 2030 तक सिक्योरिटी अपडेट्स दिए जाएंगे।

अन्य डिवाइसेस के साथ आसानी से फाइल शेयर करने के लिए इसमें स्मार्ट कनेक्ट फीचर भी मौजूद है।

31 जुलाई को आ रहा है Moto Pad 70 Groove

आपको बता दें कि 9 अगस्त वाले मुख्य लॉन्च से पहले, मोटोरोला 31 जुलाई को भारत में Moto Pad 70 Groove भी लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने इसके कई मुख्य स्पेसिफिकेशन्स पहले ही कंफर्म कर दिए हैं, जिसमें भी 12.1-इंच की 2.5K डिस्प्ले और 10,200mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है। मोटोरोला के ये दोनों नए टैबलेट टेक बाजार में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Location :  New Delhi

Published :  25 July 2026, 12:24 PM IST

Related News

Advertisement