रात के अंधेरे में मवेशी चोरी का बड़ा प्लान… चंदौली पुलिस ने एनकाउंटर कर ऐसे सिखाया सबक!

चंदौली के चकिया में मवेशी चोरी की सूचना पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हुआ, जबकि पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार बरामद किए गए।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 25 July 2026, 12:19 PM IST
google-preferred

Chandauli: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के चकिया थाना क्षेत्र में मवेशी चोरी की सूचना पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने घेराबंदी कर एक मैजिक वाहन को रोकते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान एक बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगा, जिसके जवाब में आत्मरक्षा में पुलिस फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, फायरशुदा कारतूस और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

ग्रामीण की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस

पुलिस के अनुसार, भभौरा नाका गांव में मवेशी चोरों के आने की सूचना एक ग्रामीण ने दी थी। सूचना मिलते ही थाना चकिया पुलिस और एसओजी चंदौली टीम ने इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी। इसी दौरान गरला के आगे नीले रंग की एक मैजिक वाहन को पुलिस ने ओवरटेक कर रोक लिया।

Chandauli: लावारिस ट्रक से खुला नशे के काले धंधे का राज; जानिए कैसे जब्त हुई 15 लाख रुपये की अवैध कोडीन सिरप

चार बदमाश मौके से दबोचे गए

वाहन रुकते ही उसमें सवार बदमाश भागने लगे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया। वहीं एक आरोपी पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगा।

जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें फरार होने की कोशिश कर रहे बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के लिए CHC भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही।

Chandauli: आखिर NH-19 पर कैसे फेल हुआ कंट्रोल? बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत

पांच आरोपियों की पहचान

पकड़े गए आरोपियों की पहचान रामकरण, बबलू, शशि और प्रताप के रूप में हुई है, जबकि मैजिक वाहन चालक ने अपना नाम अली हुसैन बताया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, फायरशुदा कारतूस और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

वैधानिक कार्रवाई जारी

चकिया थाना पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में सीओ चकिया अजीत सिंह चौहान ने बताया कि मवेशी चोरी की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Location :  Chandauli

Published :  25 July 2026, 12:19 PM IST

Related News

Advertisement