BSNL New Plan: बीएसएनएल ने दी जियो को टक्कर, नया प्लान दे रहा कम दाम में ज्यादा फायदे

BSNL ने यात्रियों और सीमित बजट में रहने वाले ग्राहकों के लिए ₹249 का नया प्लान लॉन्च किया है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, 2GB डेटा, 100 SMS और OTT एंटरटेनमेंट का धमाका ऑफर शामिल है।

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 20 July 2025, 2:48 PM IST
google-preferred

New Delhi: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने ग्राहकों के लिए एक बेहद किफायती और सुविधाजनक रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है। ₹249 में मिलने वाला यह नया प्लान खासतौर पर तीर्थ यात्रियों, ट्रैवलर्स और सीमित बजट में मोबाइल सेवाएं चाहने वाले यूज़र्स के लिए तैयार किया गया है।

BSNL राजस्थान सर्कल ने इस प्लान की घोषणा X (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से की है, जो फिलहाल पोर्ट इन (MNP) करने वाले ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। यानी, जो यूज़र्स किसी अन्य नेटवर्क से BSNL में पोर्ट हो रहे हैं, वे इस बेहतरीन ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।

प्लान के फायदे

बीएसएनएल के ₹249 वाले प्लान में यूज़र्स को 45 दिनों की वैधता के साथ कई बेहतरीन सुविधाएं मिलती हैं। इस प्लान के तहत प्रतिदिन 2GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग (जिसमें नेशनल रोमिंग भी शामिल है) और रोजाना 100 SMS की सुविधा दी जाती है। ये सभी सुविधाएं लगातार पूरे 45 दिनों तक उपलब्ध रहती हैं। यह प्लान खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए उपयुक्त है जो यात्रा पर रहते हैं या फिर मोबाइल सेवाओं पर कम खर्च करना चाहते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें बेहतर कनेक्टिविटी और डेटा की ज़रूरत होती है।

OTT एंटरटेनमेंट भी फ्री

BSNL इस प्लान के साथ BiTV ऐप का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दे रहा है।

यूज़र्स को 400 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स

कई लोकप्रिय OTT प्लेटफॉर्म्स का कंटेंट

मूवी, वेब सीरीज़, न्यूज़ और अन्य मनोरंजन के साधन भी बिल्कुल मुफ्त मिलेंगे।

सिम अपग्रेड की सुविधा

BSNL अब पुराने 2G/3G सिम को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 4G/5G सिम में अपग्रेड करने की सुविधा भी दे रहा है। इससे ग्राहकों को तेज़ इंटरनेट स्पीड और बेहतर नेटवर्क कवरेज का फायदा मिलेगा।

जियो का ₹249 प्लान

वहीं दूसरी ओर, Reliance Jio का ₹249 प्लान भी चर्चा में है। पहले इसकी कीमत ₹209 थी, लेकिन अब इसे ₹249 कर दिया गया है।

यूज़र्स को मिलती है ये सुविधा

डेली 1GB डेटा

अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS

28 दिनों की वैधता मिलती है।

हालांकि जियो का प्लान उन यूज़र्स के लिए बेहतर हो सकता है जिन्हें रोज़ाना कम डेटा की ज़रूरत है, लेकिन BSNL का प्लान डबल डेटा और लंबी वैधता के साथ ज्यादा आकर्षक साबित हो रहा है।

Location :  New Delhi

Published :  20 July 2025, 2:47 PM IST

Advertisement