हिंदी
फतेहपुर: ‘एक राष्ट्र–एक चुनाव’ के समर्थन में भारतीय जनता युवा मोर्चा आगामी 8 से 10 अप्रैल तक जिले की सभी छह विधानसभाओं में भव्य बाइक रैली निकालेगा। भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रुद्र मिश्रा ने बताया कि यह रैली हर विधानसभा में 10 किलोमीटर लंबी होगी। बाइक रैली विभिन्न चौराहों से गुजरते हुए जन जागरूकता और समर्थन के नारे बुलंद करेगी। रैली के बाद संगोष्ठियों का आयोजन भी होगा।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, यह जानकारी शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता बैठक एवं पत्रकार वार्ता के दौरान दी गई। रैली में मुख्य अतिथि के रूप में सभी विधानसभाओं में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी सुनिश्चित की गई है। इनमें पूर्व विधायक विक्रम सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, विधायक विकास गुप्ता, कृष्णा पासवान, राजेंद्र पटेल और पूर्व मंत्री रणवीर प्रताप सिंह समेत कई दिग्गज नेता शामिल रहेंगे।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने बताया कि अभियान के लिए प्रसून तिवारी को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। विधानसभा संयोजकों में सावन गुप्ता (सदर), सत्यम बाजपेई (अयाह शाह), आशीष तिवारी (बिंदकी), विमलेश पांडे (खागा), राहुल पटेल (जहानाबाद) और गौरव अग्रहरि (हुसैनगंज) शामिल हैं
बैठक में भाजपा जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल, कार्यालय प्रमुख सुयश अंबेडकर, मंडल अध्यक्ष आशुतोष विश्वकर्मा, कोमल सिंह, अजीत सिंह, सचिन विश्वकर्मा और उत्कर्ष जायसवाल समेत अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Published : 5 April 2025, 9:44 AM IST
Topics : BJYM BJYM District President Dynamite News Fatehpur Former Union Minister One Nation One Election Political News UP News