हिंदी
मैनपुरी: जिले में मामूली विवाद में एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। इस पूरे मामले की जानकारी एसपी विनोद कुमार ने दी। एसपी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक पूरा मामला औंछा थाना क्षेत्र के गांव महलोई (Mahloi Village) का है। यहां बीती देर रात मामूली कहासुनी को लेकर एक युवक को गोली मार दी गई। इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया 22 वर्षीय अनूप को दो लोगों ने गोली मारी है।
घायल कुरावली अस्पताल में भर्ती
गोली मारने वाले विभाग गांव के ही रहने वाले हैं, जिनका नाम गौरव (Gaurav) और सौरव (Saurav) है। अनूप गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको कुरावली अस्पताल (Kurawali Hospital) में भर्ती कराया गया।
गिरफ्तारी के लिए टीम गठित
हालत बिगड़ते देख घायल को आगरा के लिए रेफर कर दिया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
Published : 5 September 2024, 12:53 PM IST
Topics : Aucha crime in mainpuri Dynamite News Mahloi Village mainpuri Sp Vinod Kumar एसपी विनोद कुमार औंछा थाना महलोई गांव मैनपुरी