डंकी फार्मिंग: गधे आपको बना देंगे मालामल, 7000 लीटर बिक रहा गधी का दूध

donkey farming के जरिए लोग हो रहे मालामाल , गधी का दूध बिक रहा है भारी दामों पर। किसान खेती के साथ-साथ पशुपालन और डेयरी केंद्रों के जरिए अपनी कमाई बढ़ा रहे हैं। Donkey Farming में 50 लाख तक की सब्सिडी आइए जानते है, पूरी खबर...............

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 17 November 2026, 12:01 PM IST
google-preferred

New Delhi: भारत एक कृषि प्रधान देश माना जाता है। देश की करीब 60 से 70 फीसदी की आबादी खेती पर फोकस करती है। हालांकि, अब किसान खेती के साथ-साथ पशुपालन और डेयरी केंद्रों के जरिए अपनी कमाई बढ़ा रहे हैं। इसमें Donkey Farming यानी गधा पालन भी मुनाफे का सौदा माना जा रहा। ऐसा इसलिए क्योंकि डंकी फार्मिंग में सरकार 50 लाख रुपये तक की कैपिटल सब्सिडी देती है। इसका मतलब है कि अगर आप डंकी फार्मिंग की योजना बनाते हैं तो सीधे तौर पर 50 लाख तक की मदद सरकार की ओर से मिल जाएगी। इसके लिए कम से कम 50 गधी और 5 गधे होने चाहिए।गधों की आबादी में आई भारी गिरावट को रोकने और उसे फिर से बढ़ाने के लिए सरकार ये खास स्कीम लेकर आई है।

Donkey Farming में 50 लाख तक की सब्सिडी

गधा फार्मिंग, खास तौर पर गधों को पालने से जुड़ा व्यवसाय है। गधी का दूध काफी महंगा बिकता है। ऐसे में इसके दूध उत्पादन, नस्ल संरक्षण और जैविक उत्पादों के लिए गधों को पाला जाता है। कम उत्पादन लेकिन औषधीय और कॉस्मेटिक मांग अधिक होने के कारण यह तेजी से बढ़ता एक खास उद्यम बन रहा है। भारत सरकार 'नेशनल लाइवस्टॉक मिशन' (NLM) के तहत वित्तीय सहायता देकर उद्यमियों और किसानों को पशुपालन व्यवसाय अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। खास बात ये है कि डंकी फार्मिंग 50 लाख रुपये तक की कैपिटल सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं।

हिमाचल के डंकी फार्म की चर्चा क्यों

डंकी फार्मिंग की चर्चा इसलिए हो रही क्योंकि हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में संजीव ठाकुर नाम के शख्स ने ऐसा ही स्टार्टअप शुरू किया है। उनके फॉर्म में 12 गधे रखे गए हैं। यहां करीब 25 गधों को एक साथ रखने का इंतजाम है। डंकी फार्मिंग करने वाले संजीव ठाकुर के मुताबिक, उनका ये फॉर्म हिमाचल प्रदेश का पहला डंकी फॉर्म है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गधी के दूध की काफी डिमांड होती है। ऐसे में चर्चा है कि यहां गधी का दूध करीब सात हजार रुपये लीटर तक बिकेगा।

गधी के दूध का सबसे ज्यादा प्रयोग ब्यूटी प्रोडक्ट्स में

गधी के दूध की कीमत आमतौर पर लगभग 7000 रुपये प्रति लीटर होती है। इसके दूध का पाउडर बाजार में 20 हजार से 80 हजार रुपये प्रति किलो तक बिकता है। गधी के दूध का सबसे ज्यादा प्रयोग प्रीमियम कास्मेटिक्स और ब्यूटी प्रोडक्ट्स के लिए होता है। कई देशों में इसके दूध से एंटी-एजिंग क्रीम, ब्यूटी सोप, मॉइस्चराइजर और महंगे लोशन बनते हैं।

Donkey farming

7 हजार रुपय लीटर बिक रहा है गधी का दूध( AI Generated ig)

गधी के दूध का फायदा जान हिल जाएंगे

इसके अलावा, फार्मा कंपनियां भी गधी का दूध खरीदते हैं। वे कुछ दवाओं में इसका इस्तेमाल करते हैं। गधी का दूध इम्यूनिटी भी बढ़ाता है। कहा जाता है कि इसमें जानलेवा बैक्टीरिया से लड़ने की बहुत ताकत होती है। गधी का दूध विटामिन-ए, बी, सी, डी और ई से भरपूर होता है। इसमें ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड होता है, जो स्किन की नमी बनाए रखता है। झुर्रियों को कम करता है।

गधा पालन को क्यों बढ़ावा दे रही सरकार?

अधिकारियों के मुताबिक, डंकी फार्मिंग का उद्देश्य देश में गधों की आबादी में आई भारी गिरावट को रोकना और उसे फिर से बढ़ाना है। 20वीं पशुधन जनगणना (2019) के आंकड़ों से पता चलता है कि 2019 में भारत में लगभग 1.23 लाख गधे थे, जो 2012 की तुलना में लगभग 60% की कमी को दर्शाता है। कभी ग्रामीण परिवहन और निर्माण कार्यों में गधों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता था, लेकिन मशीनीकरण के कारण इनकी मांग काफी कम हो गई है, जिससे इनकी आबादी घट गई है। सरकार वित्तीय प्रोत्साहन देकर उद्यमियों को ब्रीडिंग फार्म (प्रजनन केंद्रों) में निवेश करने और देसी पशुओं के संरक्षण के लिए प्रोत्साहित करना चाहती है।

Location :  New Delhi

Published :  17 November 2026, 12:01 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement