हिंदी
महराजगंजः नौतनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत अड्डा बाजार रोड पर आज सुबह गेहूं लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया।

इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार नौतनवा थाना अंतर्गत अड्डा बाज़ार रोड पर आज सुबह गेहूं लदा एक ट्रक सम्पतिहा की तरफ से आ रहा था। जैसे ही गैस एजेंसी के पास पहुंचा, अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। गनीमत रहा की हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।

मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई, काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से ट्रक निकला गया।
Published : 22 May 2021, 5:58 PM IST
Topics : Maharajganj Road Accident uttar pradesh उत्तर प्रदेश नौतनवां थाना क्षेत्र महराजगंज सड़क हादसा