Weather Alert: जानें, दिल्ली से लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का हाल

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से मौसम ने करवट ले ली है। दिल्ली-एनसीआर में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण विजिबिलिटी बेहद कम है। जानें कैसा है अन्य राज्यों में मौसम का हाल

Updated : 13 February 2021, 11:33 AM IST
google-preferred

नई दिल्लीः दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखा गया है। सुबह-शाम की ठंड के बीचे दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह फिर से कोहरा नजर आया है। 

यह भी पढ़ें: इस राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी, फिलहाल ठंड से राहत नहीं, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

कोहरे के कारण विजिबलिटी भी कम दर्ज की गई। कम विजिबलिटी के कारण लोगों को कई परेशानी का सामना करना पड़ा है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में एक बार फिर से ठंड की वापसी होगी। यानी अभी हरियाणा, यूपी, बिहार के लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भी हल्के से घना कोहरा छाया हुआ है।

कोहरे के कारण विजिबलिटी हुई कम

यह भी पढ़ें: यूपी में मौसम के मिजाज में आज फिर होगा बदलाव, इन जिलों में बारिश और ओलावृष्टि के आसार 

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कुछ हिस्सों में और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों में अगले 24 घंटे के दौरान घना कोहरा छाने का अनुमान है। पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके और उत्तर-पश्चिम राजस्थान में अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छा सकता है। रात के तापमान पश्चिम राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। यूपी के कई इलाकों में कोहरे की समस्या दर्ज की जा रही है। यहां पर स्थित गोरखपुर में अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा उत्तर पूरब से दक्षिण पूरब की चल रही है। 

Published : 
  • 13 February 2021, 11:33 AM IST