22 साल के अग्निवीर की संदिग्ध मौत, ट्रेन से गिरा या कुछ और हुआ? जांच में जुटी पुलिस
रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र में रूपामऊ रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन किनारे 22 वर्षीय अग्निवीर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान हरियाणा के रेवाड़ी निवासी ध्रुव कुमार के रूप में हुई है, जो प्रयागराज में तैनात था। पुलिस के मुताबिक वह बरेली-प्रयाग संगम ट्रेन से प्रयागराज जा रहा था और ट्रेन से गिरने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह साफ होगी।