हिंदी
लखनऊ: चोरी के मामले बढ़ते जा रहे है और पुलिस भी इन चोरों को पकड़ने के लिए कुछ नहीं कर रही है। जिससे चोरों की हिम्मत बढ़ती ही जा रही है। हाल ही में खुली सड़क पर बाइक चोरी का मामला सामने आया है।
यह भी पढ़ें: खेती करने गए ग्रामीणों पर प्रधान ने चलाई गोलियां, नौ की मौत
करन सचदेवा नाम के व्यक्ति की बाइक घर के सामने से चोरी हो गई। इस बाइक की कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपए है। ये घटना शाम 5:30 बजे की है, जब खुला आसमान था लोगों का सड़क पर आना जाना लगा हुआ था। ये पूरी घटना सीसीटीव में कैद हुई है। इसके बाद भी चोर खुले आम घुम रहे हैं।
यह भी पढ़ें: महराजगंज: हाईवे निर्माण में जुटे इंजीनियरों व ठेकेदारों की लापरवाही चरम पर
बाइक चोरी होने के बाद करन 4 दिन से कृष्णा नगर थाने के चक्कर काट रहा है। पुलिस उन्हें सिर्फ आश्वासन दे रही है कि प्रयास जारी है।
Published : 18 July 2019, 1:38 PM IST
Topics : CCTV Lucknow UpPlolice uttar pradesh उत्तर प्रदेश चोरी पुलिस लखनऊ सीसीटीवी