Uttar Pradesh: यूपी का चर्चित कथावाचक रेप के आरोप में गिरफ्तार, शिष्या घर से फरार, जानिये पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के एक चर्चित कथावाचक द्वारा महिला से रेप करने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 14 June 2024, 11:24 AM IST
google-preferred

आगरा: मारूति बाबा के नाम से चर्चित कथावाचक को उत्तर प्रदेश की आगरा पुलिस ने एक महिला से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक महिला की तहरीर पर कथावाचक की शिष्या को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है, जो अपने से घर से फरार बताई जा रही है। 

जानकारी के मुताबिक वृंदावन के कथावाचक मारुति बाबाक पर ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में किराए पर रहने वाली शिष्या के घर की दिव्यांग मकान मालकिन महिला से दुष्कर्म का आरोप है। घटना के बाद कथावाचक फरार चल रहे थे, जिसको पुलिस ने बुधवार की शाम को गिरफ्तार कर लिया। मामले में नामजद उसकी शिष्या फरार है। 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार पुलिस को दी गई शिकायत में दिव्यांग महिला ने बताया कि आरोपी कथावाचक 28 मई 2023 को अपनी शिष्या के घर आया था। उसकी शिष्या ट्रांस यमुना कॉलोनी में किराए पर रहती थी। उस दिन शिष्या का पति शराब पीकर घर आया था जिसकी वजह से शिष्या ने बाबा को वहीं रोक लिया। रात में कथावाचक ने उसकी शिष्या की मकान मालकिन और दिव्यांग महिला के साथ दुष्कर्म किया।  

Published : 
  • 14 June 2024, 11:24 AM IST

Advertisement
Advertisement