हिंदी
लखनऊः उत्तर प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET-2018) की परीक्षा आज सुबह से शुरू हो गई है। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई है। अभी सुबह 10 बसे दोपहर 12.30 तक पहली पाली चल रही है। इसके संपन्न होने के बाद दूसरी पाली तीन बजे से शुरू होकर शाम साढ़े 5 बजे तक चलेगी। प्रदेशभर के परीक्षा केंद्रों में इसके लिये विशेषतौर पर सुरक्षा और निगरानी की जा रही है। स्वयं उत्तर स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) को इसकी निगरानी पर लगाया गया है।

लखनऊ में आज पहली पाली में 84 केंद्रों पर 64 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिये आये हैं। एसटीएफ की टीम की सभी अभ्यर्थियों पर पैनी नजर है। टीईटी-2018 में कुल 1783716 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। पूरे यूपी के 75 जिलों के 31021 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का संचालन किया जा रहा है।
इतना सबकुछ होने के बावजूद भी टीईटी की परीक्षा में आज सुबह चित्रकूट के एक परीक्षा केंद्र में थोड़ी देर के लिये स्थिति तब गड़बड़ हो गई जब यहां एक परीक्षार्थी तमाम जांच-पड़ताल के बावजूद परीक्षा कक्ष में मोबाइल लेकर पहुंच गया। यहां चित्रकूट इंटर कॉलेज में बनाये गये परीक्षा केंद्र में यह अभ्यर्थी मोबाइल लेकर पहुंचा। इसके बाद सभी इसका मोबाइल जब्त कर सभी अभ्यर्थियों की फिर से चेकिंग की गई और सभी अभ्यर्थियों को कड़ी हिदायत दी गई कि वह अपने साथ सिर्फ परीक्षा से संबंधित सामना लाये।
Published : 18 November 2018, 12:22 PM IST
Topics : STF TET 2018 अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश चित्रकूट जांच पड़ताल परीक्षा केंद्र मोबाइल योगी सरकार शिक्षक पात्रता परीक्षा
No related posts found.