हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में राज्य सभा की दस सीटों के लिये हो रहे मतदान से ठीक पहले सपा के एक विधायक ने पार्टी को गच्चा दे दिया और ऐन मौके पर पाला बदल लिया। सपा विधायक मनोज पांडे ने सपा का चीफ ह्विप पद छोड़ने के साथ ही इस्तीफा दे दिया है।
मनोज पांडे के इस्तीफे के साथ ही यूपी में राज्य सभा की 10 में से 3 सीटें जीतने के समाजवादी पार्टी के प्लान को बड़ा झटका लगा है। मनोज पांडे के इस्तीफे से भाजपा का 8 सीटों पर जीतने की राह और ज्यादा आसान हो गई है।
यह भी पढें: बलिया में भीषण सड़क हादसा, मांगलिक कार्य से लौट रहे 6 लोगों की दर्दनाक मौत, 10 घायल
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक मनोज पांडे के इस्तीफे के बाद यूपी में राज्य सभा चुनाव में क्रास वोटिंग का खतरा बढ़ गया है।

जानकारी के मुताबिक सपा से इस्तीफा देने वाले मनोज पांडे मंगलवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे। माना जा रहा है कि सीएम योगी से मिलने के बाद पांडे भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
Published : 27 February 2024, 11:02 AM IST
Topics : Manoj Pandey rajya sabha Samajwadi Party uttar pradesh voting उत्तर प्रदेश मतदान मनोज पांडे राज्य सभा सपा