UP News: BSC की छात्रा.. शादी का तनाव, मंगेतर से की बात, फिर जो हुआ सुनकर हैरान

जौनपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया। छात्रा ने अपने मंगेतर बात करने के बाद ये हाल कर लिया पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की पूरी खबर..

Updated : 2 April 2025, 2:44 PM IST
google-preferred

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बीएससी की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्रा शादी को लेकर तनाव में थी। जिसके चलते उसने ऐसा कदम उठाया। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। 

क्या है पूरा मामला

डाइनामाइट न्यूज के मुताबिक, पुलिस ने बुधवार को बताया कि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बायोटेक्नोलॉजी की बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा ने अपने मंगेतर से फोन पर बात करने के तुरंत बाद छात्रावास के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना मंगलवार रात जौनपुर में हुई। शिवांगी की अपने मंगेतर से 25 नवंबर को शादी होनी थी। जलालपुर थाना क्षेत्र के कोतवालपुर गांव निवासी मिश्रा लक्ष्मीबाई महिला छात्रावास के कमरा नंबर 35 में रह रही थी। 

 मामले की जांच में जुटी पुलिस

छात्रावास में रहने वाली उसकी सहेलियों के मुताबिक रात करीब 11 बजे शिवांगी तेज आवाज में बात कर रही थी, जब वह शांत हुई तो उसे फोन किया पर कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद जब कमरा खोला गया तो गले में दुपट्टे से गला बंधा हुआ। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी ने कहा, प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि वह अपनी आगामी शादी को लेकर तनाव में थी। हालांकि, पुलिस सभी संभावित कोणों से मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

Published : 
  • 2 April 2025, 2:44 PM IST

Advertisement
Advertisement