हिंदी
महराजगंज: आज नवरात्री के पहले दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महराजगंज में फरेन्दा के मां लेहड़ा मंदिर दर्शन किए। जहां उन्होनें पूजा-अर्चना कर माता का आर्शिवाद लिया।
यह भी पढ़ें: रात से ही मंदिरों में भक्तों की लगी भारी भीड़, जय माता दी के नारों से गूंजा पूरा मंदिर

माता के दर्शन करने के लिए लोगों की लंबी लाईन लगी हुई है। इस मौके पर जय माता दी के नारे से पूरा मंदिर गूंज उठा है। इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था का खास ध्यान दिया गया था। जिससे किसी तरह की कोई अनहोनी ना घटे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने के बाद मंदिर से निकल कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे थे, जहां कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से किया स्वागत किया था। साथ ही मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को भी सम्बोधित किया।

जानकारी के मुताबिक सीएम के आने से एक दिन पहले से ही सुरक्षा और सफाई के इंतजाम शुरू कर दिए गए थे। सीएम योगी दोपहर 12.15 बजे कार्यक्रम स्थल से रवाना हो चुके हैं।
Published : 29 September 2019, 1:00 PM IST
Topics : cm Maharajganj uttar pradesh Yogi Adityanath उत्तर प्रदेश नवरात्री फरेन्दा महराजगंज मां लेहड़ा मंदिर योगी आदित्यनाथ