सहकारिता सदस्यता महाअभियान में जनपद अव्वल, महराजगंज के एआर क्वाप्रेटिव सुनील कुमार गुप्ता को भी सीएम ने किया सम्मानित
जनपद में चलाए गए सहकारिता सदस्यता महाअभियान ने प्रदेश स्तर पर ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है। कुल 96 सहकारी समितियों द्वारा प्रति समिति औसतन 1333 सदस्य बनाए गए, जिससे जनपद को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। अभियान की सफलता में तहसील स्तरीय ADCO, ब्लॉक स्तरीय ADO, समितियों के सचिवों तथा ‘सहकार सारथी’ के रूप में जुड़े युवाओं का अहम योगदान रहा।