हिंदी
उन्नाव गैंग रेप और पीड़िता के पिता की संदिग्ध मौत समेत भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर लगे आरोपों को लेकर गृह सचिव अरविंद कुमार और डीजीपी ओपी सिंह ने आज सरकार का पक्ष रख कई तरह की सफाई पेश की। पूरी खबर..
लखनऊ: उन्नाव गैंग रेप, पीड़िता के पिता की मौत और भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर लगे आरोपों को लेकर गृह सचिव अरविंद कुमार और डीजीपी ओपी सिंह ने लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान गृह सचिव अरविंद कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने का फैसला शासन द्वारा लिया गया है और जल्द ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा दी जाएगी।
पीड़िता के पिता की मौत मामले में गृह सचिव अरविंद कुमार ने बताया कि मामले में लापरवाही बरतने वाले चिकित्सा अधिकारियों के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही की गई है और साथ ही एसआईटी की जांच में कुछ और अधिकारियों के नाम सामने आए हैं, उनके खिलाफ भी जल्द कार्यवाही की जाएगी।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: उन्नाव गैंग रेप और पीड़ित के पिता के मौत की होगी SIT जांच
वहीं डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला किया गया है और इससे संबंधित सिफारिशी पत्र आज रात तक भारत सरकार को भेजा जाएगा।
प्रमुख सचिव गृह ने सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि हमने उन्नाव से लखनऊ तक मामले की जांच करायी। एसआईटी का गठन किया और एसआईटी ने अब अपनी रिपोर्ट सौंपी है। तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर जो लोग दोषी पाये गये उनके खिलाफ कार्यवाही की गयी। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा किसी को बचाने की नहीं है, हम पारदर्शी जांच चाहते है इसलिये मामले को जांच के लिये सीबीआई को ट्रांसफर करने का निर्णय लिया गया है।
Published : 12 April 2018, 11:37 AM IST
Topics : अरविंद कुमार उन्नाव उन्नाव गैंग रेप उन्नाव रेप मामले गृह सचिव डीजीपी ओपी सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस यूपी लखनऊ सीबीआई
No related posts found.