हिंदी
लखनऊ: उन्नाव गैंग रेप के मामले में आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी अब खुलकर सामने आयी है। विधायक की पत्नी संगीत सेंगर ने इस मामले में अपने पति और कथित गैंग रेप पीड़िता युवती का नार्को टेस्ट कराने की मांग प्रशासन से की है।
संगीत सेंगर का कहना है कि उनका पति बेकसूर है और उन पर लगाये जा रहे आरोप झूठे है। राजनैतिक कारणों से उनको इस मामले में फंसाया जा रहा है। अभी तक इस मामले में उसके पति के खिलाफ कोई सबूत सामने नहीं लाया गया है और रेप को दोषी करार दिया जा रहा है।
विधायक की पत्नी का कहना है कि इस मामले में उसके पति का नाम सामने आने के बाद उसकी बेटियां दहशत में है और उनके पूरे परिवार का मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है।
इस बीच विधायक की पत्नी ने यूपी के डीजापी ओपी सिंह से भी मुलाकात की और उनसे इस मामले में इंसाफ की गुहार लगाई।
Published : 11 April 2018, 11:28 AM IST
No related posts found.