हिंदी
लखनऊ: उन्नाव गैंगरेप के केस में पीड़ित लड़की के पिता की मौत के मामले में लखनऊ क्राइम ब्रांच ने भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई अतुल सिंह सेंगर को गिरफ्तार कर लिया गया। लखनऊ क्राइम ब्रांच ने इस गिरफ्तारी को काफी देर तक गोपनीय रखा और इसकी सूचना उन्नाव पुलिस को भी नहीं दी गई।
सोमवार को डीआईजी द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये स्पेशल टीमें नियुक्त की गई थी। लखनऊ क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीमों ने दबिश देकर सोमवार देर शाम अतुल सिंह सेंगर को गिरफ्तार किया।
क्राइम ब्रांच को आशंका थी कि गिरफ्तारी से संबंधित सूचना लीक हो सकती है जिसके बाद आरोपी भागने में कामयाब हो सकते है, इसलिये क्राइम ब्रांच ने अपने अभियान की सूचना उन्नाव पुलिस को भी नहीं दी गयी।
Published : 10 April 2018, 11:49 AM IST
Topics : अतुल सिंह सेंगर उन्नाव गैंग रेप भाजपा विधायक
No related posts found.