हिंदी
मुख्यमंत्री आवास के बाहर रविवार को कथित गैंग रेप पीड़ित महिला और उसके पूरे परिवार द्वारा सामूहिक आत्महत्या करने के प्रयास में नया मोड़ आया है। पूरी खबर..
लखनऊ: मुख्यमंत्री आवास के बाहर रविवार को कथित गैंग रेप पीड़ित महिला और उसके पूरे परिवार द्वारा सामूहिक आत्महत्या करने के प्रयास में नया मोड़ आया है। इस मामले में रेप पीड़िता के पिता की आज संदिग्ध परिस्थितियों में जेल में मौत हो गयी है, पुलिस ने मृतक को रविवार को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि इस मामले में दर्ज एफआईआर को वापस ने लेने के कारण 3 अप्रैल को मृतक की पिटाई भी की गयी थी।
गौरतलब है कि महिला ने उन्नाव के भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उनके कुछ साथियों पर रविवार को बलात्कार का आरोप लगाया था। महिला का कहना था कि इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद भी पुलिस द्वारा विधायक के खिलाफ कार्यवाही नहीं की जा रही है, इसी से क्षुब्ध होकर महिला और उसके परिवार ने सीएम आवास के बाहर रविवार को आत्महत्या का प्रयास किया।
महिला के आरोपों पर राजीव कृष्ण (एडीजी लखनऊ जोन) का कहना था कि महिला ने कुलदीप सिंह सेंगर पर रेप के अलावा मारपीट का भी आरोप लगाया। दोनों पार्टियों (महिला और सेंगर) के बीच पिछले 10-12 वर्षों से लंबा विवाद चला है। इस मामले को जांच के लिये लखनऊ ट्रांसफर किया गया है। आरोपों की सत्यता के लिये पुलिस द्वारा जरूरी जांच की जायेगी।
Published : 9 April 2018, 10:53 AM IST
Topics : आत्महत्या उन्नाव गैंग रेप पिता मौत रेप पीड़िता लखनऊ
No related posts found.