हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्नाव गैंग रेप मामले समेत कथित रेप पीड़िता के पिता की संदिग्ध मौत की जांच के लिये एसआईटी जांच के आदेश दे दिये है। एसके लिये एसआईटी का भी गठन कर दिया गया है, जो जल्द अपनी जांच सौंपेगी।
यूपी पुलिस के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आनंद कुमार ने एक प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी को भी नहीं बख्शा जायेगा।
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने कहा कि पीड़िता के पिता की मौत पुलिस थाने में नहीं हुई। पुलिस ने पीड़िता के पिता को समय पर अस्पताल पहुंचाया और इलाज की हर संभव कोशिश की गयी। उन्होंने कहा कि एसआईटी जांच में जो भी दोषी पाया जोयेगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।
गौरतलब है कि उन्नाव गैंगरेप के केस में पीड़ित लड़की के पिता की मौत के मामले में सोमवार को डीआईजी द्वाराआरोपियों की गिरफ्तारी के लिये स्पेशल टीमें नियुक्त की गई थी। जिसके बाद लखनऊ क्राइम ब्रांच ने इस केस के आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई अतुल सिंह सेंगर को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में अब तक कुल 5 लोग गिरफ्तार किया गया है।
Published : 10 April 2018, 11:58 AM IST
Topics : उन्नाव गैंग रेप एडीजी एसआईटी जांच लखनऊ लॉ एंड ऑर्डर
No related posts found.