हिंदी
महराजगंजः शनिवार की रात एक सड़क हादसा हुआ है। जिसमें एक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई है। इस हादसे में एक की मौत हो गई है और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार बोलेरो तेज रफ्तार के कारण काबू नहीं कर पाई। जिससे की गाड़ी की तेज रफ्तार ने एक की जान ले ली वही चार घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ है वो गाड़ी अभी 10-15 दिन पहले ही ली गई थी। ठूठीबारी के चन्दन नदी पुल और पेट्रोल पंप के पास बोलेरो गड्ढे में पलट गई।

घायलों की पहचान सुरेश मद्धेशिया, सुभाष पटेल, संतोष पांडेय, सत्येंद्र मद्धेशिया और मृतक की पहचान वंशी चौधरी ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र सड़कहवां के रूप में हुई है।
Published : 31 January 2021, 4:14 PM IST
Topics : bolero Maharajganj Road Accident uttar pradesh उत्तर प्रदेश ठूठीबारी ठूठीबारी कोतवाली महराजगंज