Ukraine-Russia War: यूक्रेन से भारतीय छात्रों को लेकर 2 बजे दिल्ली पहुंचेगी पहली फ्लाइट

यूक्रेन और रूस के बीच हो रही लड़ाई अब धीरे-धीरे विक्राल रूप ले रही है। ऐसे में इस बीच भारत सरकार यूक्रेन में फंसे अपने नागरिकों से वहां से निकालने में लगी हुई है। आज 2 बजे यूक्रेन से भारतीय छात्रों को लेकर पहला विमान दिल्ली पहुंचेगा। डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 26 February 2022, 10:49 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: यूक्रेन पर रूस के हमला करनेके बाद से अब इन दोनों के बीच की लड़ाई   विक्राल रूप लेता जा रहा है। ऐसे में इस बीच भारत सरकार यूक्रेन में फंसे अपने नागरिकों से वहां से निकालने के अभियान में लगी हुई है। आज 2 बजे यूक्रेन से भारतीय छात्रों को लेकर भारत सरकार की पहली फ्लाइट दिल्ली पहुंचेगी।  

पश्चिमी यूक्रेन के एक कॉलेज में MBBS पढ़ाई करने वाली दामिनी ने बताया कि वो  गुजरात की रहने वाली है। इस समय यूक्रेन में वो जहां रह रही है वहां इतने ज्यादा हमले नहीं हो रहे है। लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला कि उनके कॉलेज में छुट्टियां शुरू हो गई हैं। तो उन्होंने तुरंत अपने घर वापस जाने का फैसला किया। दामिनी ने आगे कहा कि यहां डर का माहौल लगातार बढ़ता जा रहा है। इस लिए मैं यूक्रेन के कई शहरों में फंसे अपने भारतीय दोस्तों के लिए चिंतित हूं। 

मिली जानकारी के अनुसार, रूस की सेना ने यूक्रेन के कई अन्य शहरों और सैन्य ठिकानों पर हमले किए। इन हमलों के दौरान यूक्रेन के एक हवाई अड्डे को भी उड़ाने की खबर सामने आई थी। रूस के हमलों के बाद यूक्रेन ने अपने हवाई क्षेत्र बंद करने का ऐलान कर दिया है। इस बीच भारतीयों को वापस लाने के लिए कीव गए एयर इंडिया के एक विमान को बीच से ही वापस लौटना पड़ा था।