हिंदी
संभल: बुधवार को कोर्ट में पेशी के बाद जेल लौटत समय वैन में तैनात सिपाही बृजपाल और हरेंद्र की हत्या कर भागे ढाई-ढाई लाख के इनामी तीन बदमाशों में से दो को पुलिस ने शनिवार रात को अलग-अलग मुठभेड़ में मार गिराया है।
यह भी पढ़ें: संभल: फरार हुए कैदियों की धरपकड़ में जुटी एसटीएफ, पुलिस की मदद के लिए की अपील
इस मुठभेड़ में गोली लगने से एक सिपाही जख्मी हुए हैं। वहीं तीसरे बदमाश की तलाश की जा रही है। शनिवार की रात अमरोहा के आदमपुर थानाक्षेत्र स्थित गांव शेरगढ़ इमरतपुर के जंगल में ये मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में रहरा चौकी पर तैनात सिपाही प्रवीण सिंह गोली लगने से घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर रात तक कई थानों की पुलिस ने गांव को घेर रखा है। अंदेशा है कि तीसरा बदमाश यही कहीं छिपा हुआ हो सकता है।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: संभल में पुलिसकर्मियों पर गोली चलाने वाले आरोपियों के फोटो पुलिस ने किए जारी
एसपी संभल यमुना प्रसाद ने इस बारे में बताया कि अमरोहा और हमारी ज्वाइंट टीम ने मुठभेड़ में सिपाहियों की हत्या करने के आरोपित को मार गिराया है। उसके आधे घंटे बाद दूसरा बदमाश धर्मपाल भी मुठभेड़ में मारा गया है।
Published : 21 July 2019, 10:51 AM IST
Topics : encounter Sambhal uttar pradesh उत्तर प्रदेश चंदौसी कोर्ट पुलिस मुठभेड़ मुरादाबाद संभल सिपाही