फतेहपुर के देवमई ब्लॉक में पारदर्शिता पर सवाल, गेट मरम्मत कार्य का बजट गायब

राज्य वित्त योजना के तहत देवमई ब्लॉक परिसर में हुए विकास कार्यों में पारदर्शिता की कमी उजागर हुई है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज की पूरी खबर

Updated : 27 March 2025, 8:19 PM IST
google-preferred

फतेहपुर: राज्य वित्त योजना के तहत देवमई ब्लॉक परिसर में हुए विकास कार्यों में पारदर्शिता की कमी उजागर हुई है। गेट मरम्मत कार्य का लोकार्पण तो कर दिया गया, लेकिन जनता को खर्च और बजट की जानकारी नहीं दी गई।

सरकार पारदर्शिता की बात करती है, लेकिन ब्लॉक परिसर में विकास कार्यों का बजट नदारद है। शिलापट्टों पर सिर्फ नेताओं के नाम दर्ज हैं, लेकिन जनता को यह नहीं बताया गया कि इस कार्य पर कितना खर्च हुआ।

ब्लॉक परिसर में तीन अलग-अलग स्थानों पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख का नाम अंकित किया गया है, जिससे यह सवाल उठता है कि क्या सत्ता की असली कमान अब भी उन्हीं के हाथ में है?

सरकार जनता के पैसे से विकास कार्य कर रही है, तो इसका हिसाब भी देना चाहिए। पारदर्शिता की कमी से स्थानीय लोग असंतोष जता रहे हैं और प्रशासन से जवाब मांग रहे हैं।

Published : 
  • 27 March 2025, 8:19 PM IST