हिंदी
कोलकाताः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बांग्लादेश दौरे पर ओराकांडी में मतुआ समुदाय के मंदिर में जाने पर तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग से आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है।
टीएमसी का कहना है कि इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने आचार संहिता का उल्लंघन किया है। टीएमसी ने इसके लिए सख्त कार्रवाई की मांग की है। टीएमसी ने अपनी शिकायत में कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी 26-27 मार्च को बांग्लादेश के दौरे पर गए थे। इस दौरान उन्हें बंगबंधु मुजीबुर रहमान की 100वीं जयंती और बांग्लादेश की आजादी के 50 साल पूरे होने के मौके पर आमंत्रित किया गया था। उनके इस कार्यक्रम में जाने से हमें कोई आपत्ति नहीं है, जो 26 मार्च को था। लेकिन अगले दिन यानी 27 मार्च को आयोजित हुए कार्यक्रमों से इनका कोई संबंध नहीं था।
तृणमूल कांग्रेस ने अपनी शिकायत में कहा कि अगले दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने जो किया, वह लोकतांत्रिक मूल्यों और आचार संहिता का उल्लंघन है। टीएमसी का कहना है कि- आज तक किसी भी पीएम ने विदेशी जमीन पर जाकर इस तरह से आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया है।
Trinamool Congress (TMC) registers a complaint with Election Commission over, "Gross violation of democratic ethics and the Model Code of Conduct by Prime Minister during his visit to Bangladesh." pic.twitter.com/2TT41Lk4GS
— Dynamite News (@DynamiteNews_) March 30, 2021
बता दें कि 26 मार्च को पीएम मोदी बांग्लादेश यात्रा पर गए थे। इस दौरान उन्होंने मतुआ समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने एक शख्स से बातचीत का हवाला देते हुए कहा था कि किसी ने नहीं सोचा था कि कोई भारतीय प्रधानमंत्री यहां आएगा और मतुआ समुदाय के मंदिर में पूजा करेगा।
Published : 30 March 2021, 4:36 PM IST
Topics : Bangladesh PM Modi TMC West Bengal Polls टीएमसी तृणमूल कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांग्लादेश मतुआ समुदाय मंदिर