हिंदी
लखनऊ: यूपी में एक बार फिर से मॉनसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार अगस्त में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि इस दौरान गर्मी भी बढ़ेगी।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को बिजनौर, मुरादाबाद, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, रामपुर, झांसी, ललितपुर, महोबा और आस-पास के इलाकों में भारी बरसात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
दूसरी ओर प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली, संत कबीरनगर, श्रावस्ती, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, कानपुर, मेरठ, आगरा, फिरोजाबाद, औरैया, अमरोहा, संभल, जालौन में भारी बरसात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Published : 2 August 2024, 7:23 AM IST
Topics : Dynamite News Lucknow News Rain rain in up UP News बारिश मौसम विभाग यूपी में बारिश यूपी समाचार लखनऊ समाचार