हिंदी
महराजगंज: जिले के मिठौरा क्षेत्र के सिन्दुरियां में बनी पानी टंकी सफेद हाथी की तरह खड़ी है। ग्रामीणा पानी के लिए तरस रहे हैं लेकिन टंकी को तैयार हुए एक साल से भी अधिक होने के बावजूद उसमें पानी भंडारण शुरू नहीं हो पाया है।
महराजगंज के मिठौरा इलाके के सिन्दुरियां में एक पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था। मार्च 2018 में यह बनकर पूरी भी हो गई लेकिन आज तक इस टंकी को जल भंडारण के लिए इस्तेमाल नहीं किया गया। स्थनीय निवासी पानी की समस्या से जूझते रहते हैं। प्रशासन अपनी नाकामी पर हाथ रखकर पिछले एक साल से बैठा हुआ है लेकिन कोई समाधानात्मक कार्रवाई नहीं कर रहा है।
वहीं स्थाानीय निवासियों का कहना है टंकी चालू हो जाए तो उनके लिए पानी का संकट खत्म हो जाएगा। अप्रैल 2015 में टंकी बननी शुरू हुई थी। मार्च 2018 मे टंकी का काम पूरा भी हो गया लेकिन टंकी से संबंधित कुछ कार्य अभी भी अधूरा है। जिसके लिए वह जलकल विभाग की लापरवाही और स्थानीय नेताओं के आपसी खींचतान को जिम्मेदार मानते हैं।
वहीं कई ग्रामीणों का कहना है कि टंकी पर बनी रेलिंग में बेहद ही खराब किस्म का पाइप लगाया गया है। पानी टंकी के इस्तेमाल हुए बगैर ही एक साल में पाइप पिचकने लगे हैं।
Published : 5 May 2019, 10:54 AM IST
Topics : जल संकट जलकल विभाग पानी टंकी महराजगंज मिठौरा
No related posts found.