हिंदी
महराजगंज: पांचवें चरण का मतदान 6 मई को होना है जिसके लिए पुलिस प्रशासन और चुनाव आयोग दोनों मुस्तैद रहते हैं। इसके अलावा चुनाव आयोग आचार संहिता का उल्लंघन किसी नेता द्वारा न होने पाए इसका भी ख्याल रखता है।
जबकि महराजगंज में आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। एक स्कूल में पीएम और सीएम की फोटो समेत होर्डिंग लगा हुआ है। जिसे नहीं हटवाया गया है।
आचार संहिता के आधार पर चुनाव आयोग ने सभी वैसे सरकारी योजनाओं के लाभ वाले होर्डिंग को हटवाने का निर्देश दिया था जिनमें प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आदि की फोटो लगी रहती है।
यह भी पढ़ें: रमजान पर चुनाव आयोग सुबह पांच बजे से मतदान कराने पर करे विचार : सुप्रीम कोर्ट
जबकि महराजगंज के सिसवा विकासखंड के ग्राम गांव सिसवा खुर्द के प्राथमिक विद्यालय में केंद्र सरकार की योजनाओं का फोटो लगा हुआ है। जिसमें बिजली विभाग द्वारा सौभाग्य योजना की जानकारी के साथ प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की तस्वीर लगी हुई। जिसे आचार संहिता उल्लंघन की श्रेणी में रखा जाएगा। जिसे अभी तक किसी भी अधिकारी ने नहीं हटवाया है।
Published : 4 May 2019, 5:02 PM IST
Topics : आचार संहिता चुनाव आयोग पुलिस प्रशासन मतदान महराजगंज लोकसभा चुनाव सिसवा विकासखंड सौभाग्य योजना
No related posts found.