Corona in India: भारत में कोरोना वायरस पीड़ितों की संख्या में इजाफा जारी, जानें क्या है ताजा हालात

डीएन ब्यूरो

देश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हर 24 घंटे में एक साथ हजारों केस सामने आ रहे हैं। वहीं मरीजों के ठीक होने की संख्या भी बढ़ रही है। डाइनामाइट न्यूज़ पर जानिए क्या है हालात..

भारत में बढ़ते जा रहे कोरोना के मरीज (फाइल फोटो)
भारत में बढ़ते जा रहे कोरोना के मरीज (फाइल फोटो)


नई दिल्लीः देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1 लाख 51 हजार को पार कर गया है। अब देश में कुल मरीजों की संख्या 1 लाख 51 हजार 767 है, जिसमें से 4 हजार 337 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 64 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं।

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6 हजार 387 नए मामले सामने आए हैं और 170 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 54 हजार 758 हो गया है, जिसमें 1792 की मौत हो चुकी है।

देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। दिल्ली में कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा 14 हजार 465 है। यहां अब तक 288 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों की बात की जाए, तो महाराष्ट्र में हालात काफी खराब हैं। यहां अब पीड़ितों की संख्या 54 हजार से ज्यादा हो गई है। वहीं, 24 घंटे में 97 नई मौतों के साथ अब मृतकों की संख्या 1792 हो गई है। राज्य में पिछले एक हफ्ते से हर दिन दो हजार नए केस सामने आ रहे हैं।










संबंधित समाचार