हिंदी
प्रयागराजः माघ मेला के पांचवें और अंतिम स्नान पर्व माघी पूर्णिमा पर रविवार को संगम पर आस्था की लहरें उमड़ पड़ीं हैं। आधी रात को ही संगम जाने वाले मार्गों से लेकर घाटों की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं।
12 बजे तक 12 लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई है। ब्रह्म मुहूर्त से ही स्नानार्थियों के स्नान का क्रम लगातार जारी है। धूप निकलने के बाद लोगों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। माघी पूर्णिमा के स्नान के लिए स्नान घाटों पर खास इंतजाम किए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक प्रशासन का अनुमान है कि माघी पूर्णिमा पर लगभग 25 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई है। स्नान के बाद आध्यात्मिक ऊर्जा बटोर कर लोग अपने घर की ओर जा रहे हैं। एक महीने तक कठिन तप और जप करने वाले साधु संत भी स्नान के बाद अपने मठ मंदिरों में वापस लौटेंगे।
Published : 9 February 2020, 1:34 PM IST
Topics : Maghi mela Prayagraj Sangam uttar pradesh आस्था की डुबकी उत्तर प्रदेश प्रयागराज माघी पूर्णिमा संगम