हिंदी
जम्मू-कश्मीर: रियासी आतंकी हमले के बाद से जम्मू-कश्मीर में सेना और पुलिस ने ताबडतोड़ एक्शन शुरु किया है। कठुआ में एनकाउंटर हुआ जिसमें एक जवान शहीद हो गया तो वहीं डोडा में एनकाउंटर में छह जवान घायल हो गए हैं। पहला एनकाउंटर कठुआ के हीरानगर सेक्टर के सैदा सुखाल गांव में हुआ। इस एनकाउंटर में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इस एनकाउंटर में एक आतंकी मारा गया जबकि दूसरे की तलाश जारी है। इस बीच कठुआ में चल रहे सर्च ऑपरेशन से जुड़ी एक बड़ी,खबर आ रही है। जम्मू कश्मीर पुलिस के दो अफसर कल आतंकी हमले में बाल बाल बच गए। आतंकियों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड फायरिंग कर दी थी। इनमें एक डीआईजी रैंक और दूसरे एसएसपी रैंक के अफसर थे। दोनों अफसर किसी तरह बचने में कामयाब रहे।
Published : 8 July 2024, 4:27 PM IST
Topics : Attack Car DIG Jammu Kashmir Kathua कठुआ गाड़ी जम्मू कश्मीर डीआईजी हमला