हिंदी
विरुद्धनगर (तमिलनाडु): जिले के थाइलपट्टी में एक पटाखा बनाने वाली इकाई में अचानक हुए धमाके में दो महिला श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जब दो महिला श्रमिक पटाखे बनाने के लिए विस्फोटक सामग्री को उठा रही थीं तो घर्षण के कारण विस्फोट हुआ। मृतकों की पहचान मुरुगेश्वरी और बानू के रूप में हुई है।
आग पर काबू पाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियों को भेजा गया।
उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
Published : 25 July 2023, 6:28 PM IST
Topics : Huge Explosion plant police tamil nadu तमिलनडु धमाका पटाखा पुलिस मौत