हिंदी
नई दिल्लीः नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे जामिया मिल्लिया विश्वविद्यालय और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ हुई हिंसा का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस एसए बोबडे ने कहा कि आप स्टूडेंट हैं, इसलिए आपको हिंसा करने का अधिकार नहीं मिल जाता है।
Supreme Court will hear the matter tomorrow. https://t.co/gAF5Va7HKo
— ANI (@ANI) December 16, 2019
अब इस मामले में मंगलवार को सुनवाई होगी, लेकिन हम चेतावनी देते हैं कि अगर प्रदर्शन, हिंसा और सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया जाता है तो हम सुनवाई नहीं करेंगे। बता दें कि मामले की सुनवाई मंगलवार को होगी। वकील इंदिरा जयसिंह इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी है।
Published : 16 December 2019, 11:56 AM IST
Topics : Aligarh Muslim University CAA Jamia University protest Supreme Court अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय जामिया हिंसा नागरिकता कानून सुप्रीम कोर्ट