हिंदी
बलिया: सलेमपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रमाशंकर राजभर की परिवर्तन आशीर्वाद यात्रा जनपद के खड़सरा गांव पहुंची। इस मौके पर इंडिया गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे के साथ रमाशंकर राजभर का जोरदार स्वागत किया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार रमाशंकर राजभर ने बीजेपी प्रत्याशी रविन्द्र कुशवाहा के चार सौ पार दावे पर कहा कि भाजपा चार सौ सीटों पर हारेगी।
उन्होंने भाजपा के सरकार के कामकाज पर सवाल उठाये हुए कहा कि हमारे ही क्षेत्र में भागलपुर तुर्तीपार में एक ब्रिज है, वहां जाकर लोग प्रतिवर्ष आत्महत्या करते है। लेकिन आज तक भाजपा वहां एक जीवन रक्षक जाली नहीं लगा सकी। रमाशंकर राजभर ने कहा अपने प्रयासों वह वहां जाली लगांएंगे ताकि हमारे नौजवान वहां जाकर आत्महत्या नहीं कर सकें।
Published : 20 April 2024, 10:54 AM IST
Topics : Ballia bjp Parivartan Ashirwad Yatra Salempur Samajwadi Party परिवर्तन आशीर्वाद यात्रा बलिया सपा सलेमपुर