हिंदी
केपटाउनः इंग्लैंड को साउथ अफ्रीका की मेजबानी में तीन मैचों की टी20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है, लेकिन इस सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका का एक क्रिकेटर कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है।
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने इसकी पुष्टि की है लेकिन तीनों खिलाड़ियों का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। सीएसए की तरफ से एक बयान जारी कर कहा गया- एक क्रिकेटर कोरोना की जांच में पॉजिटिव पाया गया है जबकि पॉजिटिव खिलाड़ी के संपर्क में आने वाले अन्य दो क्रिकेटरों को सुरक्षा के मद्देनजर मेडिकल टीम की देखरेख में रखा गया है।
तीनों क्रिकेटरों को कोविड -19 प्रोटोकॉल के तहत केपटाउन में तत्काल रूप से आइसोलेशन में रखा गया है। जबकि तीनों ही खिलाड़ी में कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं। क्रिकेट साउथ अफ्रीका की मेडिकल टीम इन तीनों के स्वास्थ्य का ध्यान रख रही है। उसके संपर्क में आने वाले दो अन्य खिलाड़ियों को भी केपटाउन में आइसोलेशन में रखा गया है।
Published : 19 November 2020, 3:46 PM IST
Topics : Corona Positive cricket England South Africa sports T 20 इंग्लैंड कोविड 19 पॉजिटिव क्रिकेट साउथ अफ्रीका