सोनभद्र नरसंहार: प्रियंका गांधी से लिपटकर रो पड़ी पीड़ित परिवार की महिलाएं

सोनभद्र नरसंहार में मारे गए 10 लोगों के पी‍ड़ि‍त परिवार की महिलाओं को जैसे ही प्र‍ियंका गांधी ने गले लगाया आंसुओं का सैलाब बह निकला। प्रियंका गांधी की आंखें भी उनके साथ नम हो गईं। डाइनामाइट न्‍यूज़ पर पढ़ें पूरी खबर..

Updated : 20 July 2019, 1:11 PM IST
google-preferred

मिर्जापुर: सोनभद्र जाने से रोके जाने के बाद आज मिर्जापुर के चुनार किला के गेस्ट हाउस के बाहर प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ कांग्रेस के नेताओं के धरना के बीच में ही गेस्ट हाउस में पीडि़त परिवार की महिलाओं से मिलीं। 

यह भी पढ़ें: सोनभद्र की परमिशन नहीं, मिर्जापुर में प्रियंका से मिलने पहुंचे पीड़ित परिजन

जैसे ही प्र‍ियंका गांधी ने महिलाओं को गले से लगाया उनके आंसुओं और चीखों का सैलाब बह निकला। प्रियंका गांधी ने महिलाओं को गले लगाकर ढांढस बंधाने का प्रयास किया। हालांकि पहाड़ जैसे दुख के सामने मरहम के लिए शब्‍द कम पड़ रहे थे। 

यह भी पढ़ें: सोनभद्र में रोके जाने पर धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी, लिया हिरासत में

 

सूत्रों के अनुसार मिलने वालों में चार महिलाओं के साथ पुरुष भी शामिल थे। जिनसे प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुलाकात की। वहीं वह सभी लोगों को न मिलने देने के कारण बेहद आक्रोशित थीं कि जब नेता कार्यकर्ता सबको आने दिया जा रहा है तब भला क्‍यों पीड़ित परिवार की महिलााओं को नहीं आने दिया जा रहा है। 

Published :  20 July 2019, 1:11 PM IST

Related News

Advertisement