सोनभद्र की परमिशन नहीं, मिर्जापुर में प्रियंका से मिलने पहुंचे पीड़ित परिजन

डीएन ब्यूरो

सोनभद्र नरसंहार पर सियासी संग्राम बढ़ता जा रहा है। बीते सोनभद्र जाने से रोके जाने के बाद आज पीड़ित परिजन प्रियंका गांधी से मिलने के लिए मिर्जापुर के चुनार गेस्ट हाउस पहुंचे हैं। डाइनामाइट न्‍यूज़ पर पढ़ें पूरी खबर..

मिर्जापुर के चुनार किले में प्रियंका गांधी से मिलने पहुंचे सोनभद्र पीड़ितों के परिजन
मिर्जापुर के चुनार किले में प्रियंका गांधी से मिलने पहुंचे सोनभद्र पीड़ितों के परिजन


मिर्जापुर: सोनभद्र नरसंहार पर सियासी संग्राम बढ़ता जा रहा है। बीते सोनभद्र जाने से रोके जाने के बाद आज पीड़ित परिजन प्रियंका गांधी से मिलने के लिए मिर्जापुर के चुनार गेस्ट हाउस पहुंचे हैं।

प्रियंका गांधी से मिलने पहुंचे सोनभाद्र नरसंहार के पीड़ि‍तों के परिजन 

कल शुक्रवार की दोपहर उन्‍हें हिरासत में लिया गया था और वह पिछले 24 घण्टे बाद भी चुनार के गेस्ट हाउस में धरने पर बैठी हैं। प्रियंका बिना पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात किये वापस जाने को तैयार नहीं थीं।

वहीं वाराणसी एयरपोर्ट पर टीएमसी नेता धरने पर बैठे हैं। जबकि प्रियंका गांधी का साथ देने के लिए कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद, आरपीएन सिंह और दीपेंद्र हुड्डा भी वाराणसी के लिए रवाना हो गए हैं। साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी और राज्य  के कई नेता राज्यपाल राम नाईक से मिलने के लिए पहुंचे हैं।

सूत्रों के अनुसार प्रशासन ने सिर्फ दो लोगों को ही प्रियंका गांधी से मिलने की इजाजत दी है। हालांकि सोनभद्र नरसंहार के पीड़ि‍तों के 15 परिजन प्रियंका गांधी से मिलने के लिए चुनार गेस्ट हाउस पहुंचे हैं। मुलाकात के दौरान पीड़ितों से मिलकर और उनके दर्द को सुनकर प्रियंका गांधी भावुक हो गईं।

गौरतलब है कि सोनभद्र नरसंहार पीड़ितों से मिलने जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पुलिस ने मिर्जापुर में रोक लिया था। इस दौरान प्रियंका गांधी ने साफ कर दिया कि वह नरसंहार पीड़ितों से मिले बगैर वापस नहीं जाएंगी। वहीं बीते दिन हिरासत लिए जाने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि वह अकेले ही सोनभद्र जाने को तैयार हैं, लेकिन उन्हें पीड़ित परिवार से मिलने दिया जाए।










संबंधित समाचार