सोनभद्र में रोके जाने पर धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी, लिया हिरासत में

सोनभद्र में 10 लोगों की हत्या के बाद प्रियंका गांधी पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए वहां जा रही थीं। तभी उन्हें पीड़ित परिवारों से मिलने से रोका गया, जिसके बाद वो वहीं सड़क पर धरना करने बैठ गई थी। धरने में बैठन के कारण उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर..

Updated : 19 July 2019, 12:35 PM IST
google-preferred

सोनभद्र: सोनभद्र हत्याकांड के पीड़ितों से मिलने जा रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के काफीले को रोक दिया गया है। प्रियंका के इस काफिले को नारायणपुर पुलिस स्टेशन के पास रोका गया था, जिसके बाद वो धरने पर बैठ गई थी। 

लेकिन कानून व्‍यवस्‍था के कारण दोपहर 12 बजे एसडीएम चुनार की गाड़ी पर हिरासत में लेकर प्रियंका गांधी को मौके से ले जाया गया। हिरासत में लेने के बाद उनको मीरजापुर जिला प्रशासन ने मड़िहान गेस्ट हाउस भेज दिया है। इस पर उन्होनें कहा है किमुझे नहीं पता कि कहां ले जाया जा रहा है, लेकिन वे जहां ले जाएंगे हम जाने को तैयार है, लेकिन झुकेंगे नहीं. वो बस पीड़ितों के परिवार वालों से मिलने जा रही हैं फिर भी प्रशासन उन्हें जाने नहीं दे रहा है।

सोनभद्र के दौरे पर जा रहीं प्रियंका गांधी के काफिले को रोक दिया गया है। प्रियंका के काफिले को नारायणपुर में रोका गया है। इससे पहले वह वाराणसी के ट्रामा सेंटर में सोनभद्र की घटना में घायलों से मुलाकात की।

Published : 
  • 19 July 2019, 12:35 PM IST

Advertisement
Advertisement