Mumbai: देखिये, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के लोग क्या बोले आम बजट 2021-22 पर

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज वित्त वर्ष 2021-22 का बजट पेश किया। इस बजट के बाद देश की जनता ने इसे लेकर अपनी राय दी है। देखिये, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के लोग क्या बोले देश के आम बजट 2021-22 पर, डाइनामाइट न्यूज के संवाददाता प्रीतम ने मुंबई की जनता से जानी आम बजट पर प्रतिक्रिया

Updated : 1 February 2021, 6:18 PM IST
google-preferred

मुंबईः आज देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2021-2022 पेश किया है। जिसमें कई वर्गों को लेकर कई घोषनाएं की गई हैं। जिसे लेकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया आ रही है। जानिए क्या कहा मुंबई की जनता ने।

यह भी पढ़ें: जानिए बजट घोषणा को लेकर क्या है राहुल गांधी की प्रतिक्रिया, मोदी सरकार को लेकर कही ये बात

किसी का कहना है कि ये बजट काफी अच्छा रहा है। इसमें हेल्थ सेक्टर पर खास तौर से ध्यान दिया गया है, जो कि कोरोना काल के बाद काफी जरूरी था। इसके साथ ही लोगों को इस बात की निराशा है कि इस बजट में मिडिल क्लास फैमिली पर ज्यादा ध्याना नहीं दिया गया। जिससे की लोगों को निराशा हुई है। रोजगार के आसार बढ़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: बजट को लेकर सपा ने उठाये ये बड़े सवाल, अखिलेश यादव बोले- बजट से प्रदर्शन करने वाले किसानों के हाथ खाली

बता दें कि इस बार के बजट में स्वास्थ्य बजट 137% बढ़ाकर 2.23 लाख करोड़ कर दिया गया है. 64,180 करोड़ की प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वास्थ्य भारत योजना, कोरोना वैक्सीन के लिए 35,000 करोड़ का प्रावधान किया गया है। लोगों ने मिलीजुली प्रतिक्रिया दी है। किसी ने महंगाई की रोकथाम के लिए कारगर कदम नहीं उठाए जाने पर नाराजगी जताई है, तो किसी ने बजट को संतुलित बताया है।