समाजवादी पार्टी ने शुरू की लोक सभा चुनाव की तैयारी, सदस्यता अभियान का आगाज, अखिलेश यादव को सदस्य बनाकर अभियान का शुभारंभ

समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश में व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान शुरू किया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सदस्य बनाकर पार्टी ने सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 5 July 2022, 7:08 PM IST
google-preferred

लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने लोक सभा चुनाव की तैयारी की आगज कर दिया है। सपा ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश में व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान शुरू किया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सदस्य बनाकर पार्टी ने सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया।

अखिलेश यादव सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सहित लखनऊ जनपद से चुनाव लड़े प्रत्याशियो एवं पूर्व विधायकों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। 

 

सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि सदस्यता अभियान में वे स्वयं भी गांव और शहरों में जाएंगे। उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने के लिए गांव-गांव, घर-घर जाने की अपील की। 

उन्होंने कहा इस अभियान में बूथ स्तर तक हर वर्ग तक पहुंचना है। हर दरवाजे तक पहुंचकर पार्टी की नीति, कार्यक्रम और फैसलों की जानकारी दी जाएगी।

कार्यक्रम में रविदास मेहरोत्रा, अरमान खान (विधायकगण), सुशीला सरोज, अभिषेक मिश्रा, गोमती यादव, सोनू कन्नौजिया, अनुराग भदौरिया, पूजा शुक्ला, राजू गांधी (सभी प्रत्याशी) सहित पूर्व मंत्री आर.के. चौधरी पूर्व प्रत्याशी मेयर श्रीमती मीरावर्धन, सांसद प्रत्याशी सी.एल. वर्मा तथा श्रीमती राजबाला रावत एवं जयसिंह जयंत को अखिलेश यादव के हस्ताक्षर के साथ सदस्यता ग्रहण करवाई गई।

समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सदस्यता अभियान में वह खुद भी चिह्नित कर गांव-शहरों में जाएंगे। उन्होंने पार्टी के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वो गांव-गांव, घर-घर जा कर ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाए। उन्होंने कहा इस अभियान में बूथस्तर के हर वर्ग तक जाना है। हर दरवाजे तक पहुंचकर पार्टी की नीति,  कार्यक्रम और फैसलों की जानकारी देनी है।

सपा के मुखिया ने कहा कि यह सदस्यता अभियान लोकतंत्र को बचाओं का अभियान चलता रहेगा। इस अभियान में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की भी सक्रिय भूमिका होगी।

उदय प्रताप सिंह ने इस अवसर पर कहा कि आज देश का लोकतंत्र खतरे में है। हमें समाजवाद को मजबूत करना होगा। संविधान की उद्देशिका में वर्णित लोकतंत्र, समाजवाद और पंथनिरपेक्षता परस्पर एक दूसरे से सम्बन्धित है।

इस सदस्यता अभियान के साथ समाजवादी पार्टी ने सन् 2024 में होने वाले लोकसभा और सन् 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी संगठन में बड़े बदलाव की ओर कदम उठाया है। सदस्यता अभियान के बाद संगठन को मजबूती मिलेगी।

Published :