हिंदी
नई दिल्लीः भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत ने कहा है कि टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी उनके पसंदीदा बल्लेबाजी साझेदार हैं।
पंत ने कहा कि धोनी के पास ऐसी योजना होती है जिससे उनके साथ बल्लेबाजी कर रहे बल्लेबाज को आसानी होती है। पंत ने आईपीएल की टीम दिल्ली कैपिटल्स के साथ ऑनलाइन चर्चा करते हुए कहा, “माही भाई मेरे पसंदीदा बल्लेबाजी साझेदार हैं लेकिन मुझे उनके साथ बल्लेबाजी करने का कम ही अवसर मिला है।
लेकिन अगर आप धोनी के साथ बल्लेबाजी करते हैं तो चीजें आसान हो जाती है। उनके पास योजना होती है और आपको सिर्फ उसका पालन करना पड़ता है। लक्ष्य का पीछा करने के दौरान उनका दिमाग बेहतरीन तरीके से काम करता है।
Published : 15 July 2020, 7:48 PM IST