हिंदी
नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कोरोना काल में अपनी जान की बाजी लगाकर देश के गरीबों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने वाली आशा बहिनों को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से मिले सम्मान के लिए बधाई दी और कहा कि इससे पूरे देश का गौरव बढ़ा है।
श्रीमती वाड्रा ने ट्वीट किया “डब्ल्यूएचओ द्वारा हमारी आशा बहनों को मिला सम्मान पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। संप्रग सरकार ने गांव-खेड़ों के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए आशा बहनों की नियुक्तियां की थीं। कोरोना के समय आशा बहनों ने अभूतपूर्व ढंग से, खुद की फिक्र किए बिना इस काम को किया।”
इसके साथ ही उन्होंने एक खबर भी पोस्ट की है जिसमें लिखा है कि भारत में मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता कार्यकर्ता-आशा महिला स्वयं सेविकाओं की संख्या दस लाख से ज्यादा है। इन महिलाओं को समुदायिक स्तर पर लोगों को स्वास्थ्य प्रणाली से जोड़ने और ग्रामीण क्षेत्रों के गरीबों तक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए उन्हें सम्मानित किया जाता है। (यूनिवार्ता)
Published : 23 May 2022, 5:18 PM IST
Topics : Congress Delhi Priyanka Gandhi Vadra WHO कांग्रेस महासचिव कोरोना काल दिल्ली प्रियंका गांधी वाड्रा विश्व स्वास्थ्य संगठन स्वास्थ्य सेवाएं