दुनिया की 84 करोड़ महिलाओं ने झेली पार्टनर हिंसा, जानें भारत में नारी शक्ति की कैसी है स्थिति?
WHO की नई रिपोर्ट के अनुसार भारत में 30% महिलाएं इंटीमेट पार्टनर वायलेंस का शिकार हुई हैं, जबकि वैश्विक स्तर पर 84 करोड़ महिलाएं पार्टनर द्वारा यौन या अन्य हिंसा झेल चुकी हैं। 2030 तक महिलाओं पर हिंसा समाप्त करने का लक्ष्य फंडिंग की कमी और धीमी प्रगति के कारण मुश्किल दिखाई दे रहा है।