हिंदी
जयपुर: राजस्थान सरकार ने शुक्रवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के नौ अधिकारियों का स्थानांतरण किया। कार्मिक विभाग ने इस बारे में आदेश जारी किया है।
आदेश के मुताबिक संजय अग्रवाल को अतिरिक्त महानिदेशक (इंटेलिजेंस) बनाया गया है। वर्तमान में वह अतिरिक्त महानिदेशक (पुलिस मुख्यालय) हैं।
यह भी पढ़ें: चुनावी सरगर्मियों के बीच राजस्थान में 20 आईपीएस और 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार अतिरिक्त महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) पद पर तैनात आनंद कुमार श्रीवास्तव को अतिरिक्त महानिदेशक (आर्म्ड बटालियन) पद पर तैनात किया गया है।
यह भी पढ़ें: बिहार में दो दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारियों का तबादला, जानिए पूरा अपडेट
अतिरिक्त महानिदेशक (आर्म्ड बटालियन) विशाल बंसल को अतिरिक्त महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा, आईपीएस संजीब कुमार नर्जरी, विजय कुमार, एस. सेंगाथिर, रुपिंदर सिंघ, भूपेंद्र साहू व बीएल मीणा का नाम भी इस स्थानांतरण सूची में है।
Published : 27 January 2024, 11:24 AM IST
No related posts found.