Bureaucracy: बिहार में दो दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारियों का तबादला, जानिए पूरा अपडेट

बिहार सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 29 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों का तबादला कर दिया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 24 January 2024, 11:29 AM IST
google-preferred

पटना: बिहार सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 29 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों का तबादला कर दिया।

बिहार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 2008 बैच के अधिकारी सुरेश चौधरी को बंदोबस्त अधिकारी (पश्चिम चंपारण) के पद से स्थानांतरित कर पंचायती राज विभाग के सचिव के पद पर तैनात किया गया है

यह भी पढ़ें: विवादित जिला आबकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार पाण्डेय का तबादला, नये की तैनाती, आधा दर्जन अफसरों के ट्रांसफर

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त सचिव एवं 2013 बैच के आईएएस अधिकारी सत्येन्द्र कुमार सिंह को नगर निगम आयुक्त (बेगूसराय) नियुक्त किया गया।

इसके अलावा, 2014 बैच की आईएएस अधिकारी उदिता सिंह को नालंदा जिले के 'बंदोबस्त पदाधिकारी' के रूप में नियुक्त किया गया है।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार नगर आयुक्त (भागलपुर) योगेश कुमार सागर (2017 बैच के आईएएस अधिकारी) को उद्योग विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है।

वर्ष 2018 बैच के आईएएस अधिकारी शेखर आनंद को अगले आदेश तक नगर निगम आयुक्त (नालंदा) के रूप में कार्यभार संभालने के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें: हरियाणा में 18 आईएएस अधिकारियों का तबादला

नितिन कुमार सिंह अब नगर आयुक्त (भागलपुर) के रूप में अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे।

आईएएस अधिकारी प्रतिभा रानी को उप विकास आयुक्त (पश्चिम चंपारण) नियुक्त किया गया जबकि शशांक शेखर सिन्हा को जल संसाधन विभाग के संयुक्त सचिव का पद सौंपा गया है।

ट्रांसफर किए गए अधिकारियों में को जिम्मा सौंपा गया है। नालंदा के नगर आयुक्त IAS तरनजोत सिंह को पशु और मत्स्य संसाधन विभाग, पटना का निदेशक बनाया गया है। 
रोहतास के उप विकास आयुक्त आईएएस शेखर आनंद को नालंदा का नगर आयुक्त बनाया गया है। 

मधेपुरा के उपविकास आयुक्त आईएएस नितिन कुमार सिंह को भागलपुर के नगर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। 

भागलपुर के मौजूदा नगर आयुक्त योगेश कुमार को उद्योग विभाग के सचिव पद पर तैनाती की गई है। 

सूचना और जनसंपर्क विभाग के संयुक्त सचिव IAS सत्येंद्र कुमार सिंह को बेगूसराय के नगर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई।

दरभंगा की सदर अनुमंडल पदाधिकारी चंद्रिमा अत्री को महुआ के अनुमंडल पदाधिकारी का जिम्मा दिया गया है। 

स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त सचिव अलंकृता पांडे को स्वास्थ्य सुरक्षा समिति के अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, बिहार राज्य महिला विकास निगर के कार्यपालक निदेशक और

बिहार एड्स नियंत्रण सोसाइट के परियोजना निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।