राहुल गांधी विदेश यात्रा पर रवाना, जानिये कब तक लौटेंगे वापस

कांग्रेस नेता राहुल गांधी संक्षिप्त निजी विदेश यात्रा पर मंगलवार को रवाना हो गये। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 12 July 2022, 6:33 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी संक्षिप्त निजी विदेश यात्रा पर मंगलवार को रवाना हो गये। सूत्रों ने बताया कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष आज सुबह रवाना हुए और रविवार तक लौट सकते हैं। वह 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव तथा संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत से पहले लौट सकते हैं।

पार्टी ने राहुल गांधी की यात्रा के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी और इसे व्यक्तिगत बताया। राहुल ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की तैयारियों और कांग्रेस के आंतरिक चुनावों पर बृहस्पतिवार को होने वाली पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग नहीं ले पाएंगे। इस बैठक में सभी महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश अध्यक्षों को बुलाया गया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अक्सर राहुल गांधी के विदेश दौरों को लेकर उनकी आलोचना करती रही है। (भाषा)

Published : 
  • 12 July 2022, 6:33 PM IST

Advertisement
Advertisement

No related posts found.